{"_id":"59aef00f4f1c1ba9078b4741","slug":"91504636943-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीक्षांत समारोह में मेधावी सम्मानित
बिजनौर। राजकीय आईटीआई में आयोजित दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों, रोजगारपरक कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर किया गया। पूर्व वर्षों के टॉपर 62 विद्यार्थियों, आईटीआई कर अपना व्यवसाय शुरू करने वाले दस विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. नवनीत गर्ग ने अपनी पढ़ाई का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य प्रमोद प्रकाश अत्री ने बताया कि कौशल विकास योजना के अंतर्गत 40 विद्यार्थियों को जॉब ऑफर लेटर वितरित किए गए हैं। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी का भी मुख्य अतिथि ने निरीक्षण किया। संचालन राकेश शर्मा ने किया। इस दौरान केसी जोशी, भूप सिंह, अशोक चौहान, योगेश कुमार, देवेंद्र कुमार, संजीव चौहान, मनोज कुमार, अजय कुमार, करतार सिंह आदि मौजूद रहे।