{"_id":"599b288d4f1c1b79098b485c","slug":"91503340685-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्ट कबड्डी लीग में विरोधियों को चित करेगी शीतल चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्ट कबड्डी लीग में विरोधियों को चित करेगी शीतल चौधरी
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। प्रतिभाएं सफलता का रास्ता खोज ही लेती है। जिले के गांव मंडावली निवासी कबड्डी खिलाड़ी शीतल ने इस बात को साबित कर दिखाया है। शीतल का चयन हरियाणा में आयोजित होने वाली जस्ट कबड्डी लीग के लिए हुआ है। यह लीग नवंबर में होगी। इस लीग में चुनी जाने वाली शीतल वेस्ट यूपी से अकेली कबड्डी खिलाड़ी है। इसके अलावा प्रो कबड्डी लीग के कैंप में भी उसका चयन हुआ है।
शीतल चौधरी के पिता चंपत सिंह की शूटिंग रेंज है और चाचा खड़क सिंह जिले के जाने माने कबड्डी खिलाड़ी रहे हैं। शीतल का रूझान शूटिंग के बजाए कबड्डी की ओर गया। चाचा खड़क सिंह ने भी शीतल की प्रतिभा को निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शीतल चौधरी का रूझान भी कबड्डी की ओर बढ़ता गया। शीतल चौधरी अब तक कबड्डी की पांच राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और एक दर्जन से अधिक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी है। शीतल चौधरी का चयन हरियाणा में होने वाली जस्ट कबड्डी लीग में हो चुका है। इस समय चल रही प्रो कबड्डी लीग के बाद पहली बार लड़कियों की कबड्डी लीग आयोजित होगी। प्रो कबड्डी लीग के अक्तूबर में होने वाले कैंप के लिए भी शीतल चौधरी का चयन हो गया है। कैंप में प्रदर्शन के आधार पर शीतल को किसी टीम में शामिल किया जाएगा। शीतल चौधरी का कहना है कि उसके परिवारवालों ने हमेशा ही अपना खेल निखारने और कबड्डी खेलने के लिए प्रेरित किया है। बड़ी प्रतियोगिताओं में उसका चयन यह साबित करता है कि लड़कियां किसी भी खेल में लड़कों से कम नहीं हैं।