{"_id":"59989c0f4f1c1bb2098b49c7","slug":"91503173647-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल बार का शपथग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल बार का शपथग्रहण
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल बार एसोसिएशन नवनिर्वाचित अध्यक्ष और कार्यकारिणी ने शपथ ली
फोटो दस
बिजनौर । सिविल बार एसोसिएशन नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और उनकी कार्यकारिणी को जिला जजी सभागार में हुए समारोह में शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला जज सुभाष चंद ने वादकारियों के हितों के लिए सिविल वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया।
जिला जज सुभाषचंद ने कहा कि सिविल वादों की प्रक्रिया जटिल होती है। जिला जज ने बार और बैंच के बीच मधुर संबंधों की आवश्यकता पर बल दिया। जजी सभागार में मुख्य चुनाव अधिकारी मुकेश भटनागर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नासिर रजा नकवी, सचिव नदीम अहमद को शपथ दिलाई। निवर्तमान अध्यक्ष खुर्शीद मोहसिन जैदी ने उनके कार्यकाल में अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने वकीलों और न्यायिक अधिकारियों के सहयोग से वादकारियों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया। संचालन नरेश राजपूत ने किया। कार्यक्रम को अपर जिला जज राजीव शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र सिंह राजपूत, नरेश अग्रवाल, डीजीसी अजय अग्रवाल, रामौतार सिंह, केडी सिंह, वीरेश बल, पूर्व अध्यक्ष खुर्शीद मोहसिन जैदी आदि ने संबोधित किया।