{"_id":"5990aab14f1c1bb6568b4749","slug":"91502653105-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण माफी के लिए दूसरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण माफी के लिए दूसरी सूची
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋण माफी के लिए दूसरी सूची सत्यापन के लिए तहसीलों को उपलब्ध कराई गई
बिजनौर। फसल ऋण मोचन योजना में 65 हजार किसानों की सूची सत्यापन के लिए संबंधी तहसीलों को उपलब्ध कराई गई है। जांच में जो भी किसान पात्र पाए जाएंगे, प्रदेश सरकार द्वारा उनका कर्ज माफ किया जाएगा।
किसानों का ऋण माफ करने के लिए सत्यापन कार्य चल रहा है। प्रथम दृष्टया जो किसान ऋण माफी के पात्र नहीं पाए गए हैं, उनका भी सत्यापन कराया जा रहा है। तहसीलों व ब्लॉक में कैंप लगाकर किसानों के आधार कार्ड भी बनवाए जा रहे हैं। पहली सूची के लिए 13019 किसानों की पात्रता की जांच की जा रही है। योजना के पोर्टल पर अब किसानों की पात्रता की जांच के लिए 65 हजार 597 किसानों की सूची उपलब्ध कराई गई है। इसमें बिजनौर तहसील के 11 हजार 41, नजीबाबाद तहसील के दस हजार 437, धामपुर के 22 हजार 76, नगीना के आठ हजार 60 व चांदपुर तहसील के 13 हजार 983 किसान शामिल हैं। इस जांच में पात्र मिलने वाले किसानों का ऋण राज्य सरकार द्वारा जारी होने वाली दूसरी सूची में माफ किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी व योजना के नोडल अधिकारी डा.अवधेश मिश्र के अनुसार पात्र किसानों का ऋण ही माफ होगा। ऋण माफी के लिए लिए किसान अपने आधार नंबर बैंक खातों से लिंक करा लें।