{"_id":"598375b04f1c1bd4638b47ed","slug":"91501787568-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छापामारी कर करीब 50 किलो गौवंश का मीट पकड़ा, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने छापामारी कर करीब 50 किलो गौवंश का मीट पकड़ा, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर।
पुलिस टीम ने बुधवार की रात मोहल्ला शाहचंदन में छापामारी करते हुए एक बाग से गोवंश का करीब पचास किलो मीट और अवशेष बरामद किया है। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली निरीक्षक एसके गौड़ के मुताबिक पुलिस टीम ने बुधवार की रात सूचना पर मोहल्ला शाहचंदन में छापामारी की। यहां एक बाग में चार लोग बछड़े को काटकर बेचने के लिए थैली में रख रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस के पीछा करने पर भी आरोपी हाथ नहीं लगे। पुलिस ने मौके से करीब पचास किलो मीट, अवशेष, कटान में प्रयोग होने वाले दो छुर्रे और एक रस्सा बरामद किया है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी ने जांच के लिए मीट का नमूना ले लिया है। कोतवाली निरीक्षक ने कहा कि शासन के प्रतिबंध के बाद निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र में अवैध कटान नहीं होने दिया जाएगा। कोतवाली निरीक्षक के मुताबिक मोहल्ला शाहचंदन निवासी बाहर आलम, रहीस, सुल्तान, इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।