{"_id":"595fd7c84f1c1b41298b45f9","slug":"91499453384-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनीफॉर्म की क्रय प्रक्रिया बाधित करने पर नपेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनीफॉर्म की क्रय प्रक्रिया बाधित करने पर नपेंगे अधिकारी
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनीफॉर्म की क्रय प्रक्रिया बाधित करने पर नपेंगे अधिकारी
बिजनौर । परिषदीय स्कूलों में यूनिफॉर्म की खरीदारी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर शिक्षकों और अधिकारियों पर गाज गिरेगी। इसके लिए शासन ने सख्त आदेश दिए हैं।
परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के सभी बालक व बालिकाओं को दो दो जोड़ी यूनीफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जिले के स्कूलों के शिक्षकों को अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। सभी स्कूलों में क्रय समिति गठित करने को कहा गया है। साथ ही जिन स्कूलों में धनराशि अवशेष है उस धनराशि से छात्र छात्राओं की यूनीफॉर्म बनवाने को कहा गया है। पर इस बार शासन ने यूनीफॉर्म खरीदारी में गड़बड़ी होने पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है। संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक ललित प्रदीप ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि कोई भी खंड शिक्षा अधिकारी यूनीफॉर्म की क्रय प्रक्रिया को बाधित नहीं करे। ऐसा करने पर बीईओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों में गठित प्रबंध समिति के माध्यम से ही यूनीफॉर्म वितरित कराई जाएं। दूसरी ओर, बीएसए महेश चंद्र के म़ताबिक जिले के शिक्षकों को विद्यालयों में क्रय समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यूनीफॉर्म के संबंध में शासन से आए आदेशों से सभी बीईओ को अवगत करा दिया गया है।