फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   90,000 rupees were deducted from the account after opening the link received on WhatsApp.

Bijnor News: व्हाट्सएप पर आए लिंक को खोलते ही खाते से कट गए 90 हजार रुपये

Fri, 07 Nov 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 07 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
90,000 rupees were deducted from the account after opening the link received on WhatsApp.
नहटौर। व्हाट्सएप पर आए लिंक को खोलते ही मोहल्ला मौलवियान निवासी नाजिर पुत्र हामिद हुसैन का मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उसके खाते से 90 हजार रुपये कट गए। ठगी का पता लगने पर पीड़ित ने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन

नाजिर हुसैन ने बताया कि 30 अक्तूबर की शाम साढ़े छह बजे उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक मेसेज आया। इसे खोलते ही उसका मोबाइल हैक हो गया। उसके बाद साइबर ठग ने हर तीन-चार मिनट के अंतराल में दस-दस हजार रुपये करके उसके बैंक अकाउंट से नौ बार में नब्बे हजार रुपये की रकम उड़ा ली। पता लगने पर इसकी शिकायत उसने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी की। स्थानीय पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसे जांच के लिए साइबर थाने स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed