{"_id":"573f4fcb4f1c1b7056ac72fc","slug":"88-schools-will-be-model-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"88 प्राथमिक स्कूल बनेंगे मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
88 प्राथमिक स्कूल बनेंगे मॉडल स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Fri, 20 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले के 88 प्राथमिक विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शिक्षकों को बदलती व्यवस्थाओं के अनुरूप टेक्निक आफ टीचिंग सिखाने के लिए विषय के अनुसार कार्यशाला होंगी। बेसिक शिक्षा विभाग रूपरेखा तैयार करने में जुटा है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव के अनुसार जिले में 11 ब्लॉक हैं। हर ब्लॉक के आठ आठ विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा।
शासन की मंशा के अनुसार इन स्कूलों में बच्चों की संख्या, शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति प्रगति आंकलन का आधार होगा। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी को पांच, बीआरसी केंद्र के एबीआरसी को दो और एनपीआरसी को एक स्कूल को मॉडल के रूप में विकसित करना है।