{"_id":"6ac7f0bc65c952abff069084","slug":"8442-voters-will-cast-their-votes-in-the-teachers-mlc-election8442-voters-will-cast-their-votes-in-the-teachers-mlc-election-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-192411-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में 8442 मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में 8442 मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन
- बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्तूबर को होगा मतदान
- बिजनौर में 12 केंद्रों पर बनाए गए 13 मतदेय स्थल पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में जिले के 8442 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए जिले में 12 मतदान केंद्रों पर 13 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्तूबर को कराई जाएगी। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के तहत अधिसूचना 29 सितंबर को जारी हो चुकी है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर थी। सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर निर्धारित है। इसके बाद 23 अक्तूबर को मतदान और 27 अक्तूबर को मतगणना होगी।
चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए 13 प्रभारी अधिकारी, 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और नौ जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। रिजर्व समेत कुल 20 मतदान पार्टियां बनाई गई हैं। इनमें 13 मुख्य और सात रिजर्व पार्टियां शामिल हैं। मतदान पार्टियों की रवानगी कलक्ट्रेट स्थित विदुर सभागार से होगी। अधिकारियों को सभी मतदान स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-4274 पुरुष और 4168 महिला मतदाता
जिले में कुल 8442 मतदाता हैं। इनमें 4274 पुरुष और 4168 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद, हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर, राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर में दो मतदेय स्थल, सीडी इंटर कॉलेज हल्दौर, हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर, खंड विकास कार्यालय नूरपुर, आरएसवी इंटर कॉलेज स्योहारा, केएम इंटर कॉलेज धामपुर, खंड विकास कार्यालय नहटौर, हिंदू इंटर कॉलेज नगीना, पीजी इंटर कॉलेज शेरकोट और नगर पालिका परिषद कार्यालय अफजलगढ़ को मतदेय स्थल बनाया गया है।