फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   संत रविदास के जयकारों और अखाड़ा खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतब के साथ निकली शोभायात्रा

संत रविदास के जयकारों और अखाड़ा खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतब के साथ निकली शोभायात्रा

Thu, 21 Feb 2019 12:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
संत रविदास के जयकारों और अखाड़ा खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतब के साथ निकली शोभायात्रा
bijnor news
नजीबाबाद। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा गुरु रविदास के गंगनचुंभी जयकारों और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली। अखाड़ा खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी हैरत में डाल दिया। रविदास सभा जाब्तांगज के अध्यक्ष मास्टर बाबूराम, उपाध्यक्ष नरेश कुुमार के निर्देशन में मुख्य अतिथि बसपा लोकसभा नगीना प्रभारी गिरीशचंद, विशिष्ठ अतिथि अमर सिंह ने पूर्व बसपा विधायक शीशराम सिंह, धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में संत शिरोमणि गुरु रविदास की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया। बैंड बाजे की धुन और डोल की थाप पर रविदास झंडा, संत रविदास झांकी और डॉ. आंबेडकर झांकी, राधा-कृष्ण के साथ कलाकारों ने नृत्य के साथ संत रविदास शोभायात्रा निकाली गई। खलाफा राजपाल सिंह उर्फ राजू के निर्देशन में अखाड़ा खिलाड़ियों ने शोभायात्रा के दौरान हैरतअंगेज करतब दिखाए। शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन से होकर शोभायात्रा जगन्नाथ चौक, कल्लूगंज, चौक बाजार, भारत टाकीज से होते हुए जाब्तागंज स्थित रविदास मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बाबूराम, रामकुमार, अवधेश कुमार, फतेह सिंह, रोहित कुमार, मुकेश कुमार, विपिन कुमार, शरद कुमार, रवि कुमार, मेहर सिंह, नरेंद्र सिंह, नकुल, ओमप्रकाश दीवान, प्रेम सिंह, परशुराम, हरकेश, जगदीश, भारत, अशोक कुमार, हेमंत सिंह, दुष्यंत, गुलशन जुगल, दीनानाथ, विकास, रोहित, निखिल, नीरज, सतपाल, सचिन, विशाल सहित आदि श्रद्धालुओं को सहयोग रहा। उधर गांव चौगांवा में संत रविदास जयंती शोभायात्रा का मुख्य अतिथि अनिल विश्वकर्मा एवं ग्राम प्रधान मुनीश ने सुनील, राजेश, रोहिताश, शेखर, प्रमोद, धनश्याम, प्रदीप, तिलकराज, फूल सिंह की उपस्थिति मेें शुभारंभ किया। संगीतमय धुन और आकर्षक झांकियों से साथ शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed