{"_id":"5c645f9ebdec22360473554b","slug":"81550081950-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा घर भाजपा का घर के बारे में किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा घर भाजपा का घर के बारे में किया जागरुक
विज्ञापन
नगीना। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे समर्पण दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत नगर भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क कर लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से सहयोग राशि एकत्र की। भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष नीता मित्तल के नेतृत्व में सदस्यों ने नगर के मंडी मौलगंज, स्टेशन रोड, पंजाबी कालोनी, विश्नोई सराय आदि मोहल्लों में जनसंपर्क कर लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मेरा परिवार, भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा, बैनर और स्टीकर आदि लगाए गए। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष नीता मित्तल, नगर अध्यक्ष शाकुंभरी देवी, इंदु ठकुराल, प्रतिमा मित्तल, छाया गुप्ता आदि मौजूद रही।
शायर सरवर नगीनवी बने मंडल अध्यक्ष
नगीना। लोकतांत्रिक जनता दल के प्रांतीय अध्यक्ष जुबेर अहमद कुरैशी ने गांव कस्बा कोटरा निवासी शायर सरवर नगीनवी को मुरादाबाद मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि मंडल अध्यक्ष निष्ठापूर्वक पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।