फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रासेयो शिविर को मतदाता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया

रासेयो शिविर को मतदाता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया

Wed, 13 Feb 2019 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
रासेयो शिविर को मतदाता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया
चांदपुर। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर की रासेयो की प्रथम और द्वितीय इकाई के एक दिवसीय शिविर को मतदाता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम अधिकारी डा. संतोष देवी और सज्जाद अली ने खेल स्पर्द्घाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया। प्राचार्या डा. साणना ने जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान करने तथा आसपास के अन्य व्यक्तियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। शिविर में डा. केके मिश्र, डा. अरूण रानी, डा. अनिल कुमार वर्मा, डा. दिनेश सिंह, डा. अशोक कुमार, डा. जैनुल आबदीन, डा. अखिलेश, डा. मीनाक्षी चौहान, डा. जेबा नाज, मोहम्मद आरिफ, शाहीन, अंतिमा रानी, श्वेता राजपूत, रिचा त्यागी, हरिओम आदि मौजूद रहे। उधर, एसपी कॉलेज तिगरी में रासेयो के एक दिवसीय शिविर को मद्यपान निषेध दिवस के रूप में मनाया गया। महाविद्यालय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि समाज के लिए नशा एक अभिशाप है। स्वयंसेवकों और सेवियों ने चयनित गांवों में जाकर गांव वासियों को मद्यपान एवं धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डा. संजना गुप्ता, रिंकू कुमार, अली अम्मार, पंकज कुमार, अंकुल, पूजा, रूपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed