फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अनुसूचित जाति/जन जाति आयोग की सदस्य का दौरा

अनुसूचित जाति/जन जाति आयोग की सदस्य का दौरा

Sun, 30 Dec 2018 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति/जन जाति आयोग की सदस्य का दौरा
‘सर्व समाज के लोग भाजपा के साथ’
विज्ञापन

नजीबाबाद। अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान ने कहा कि सर्व समाज के लोग भाजपा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति के लोगों के उत्पीड़न के मामलों के निस्तारण के प्रति गंभीर है। अनुसूचित जाति, जन जाति आयोग की सदस्य राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त साध्वी गीता प्रधान शनिवार को नजीबाबाद दौरे पर पहुंची। लोनिवि डाक बंगले में साध्वी गीता प्रधान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों के हितों के लिए काम किया है। उनके लिए अनेक योजनाएं दी हैं। अनुसूचित जाति के लोग भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति के लोगों के अधिकारों की रक्षा करने, शोषण से मुक्ति दिलाने और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के प्रति गंभीर है। आयोग की सदस्य ने दावा किया कि दौरे के दौरान उन्हें विभिन्न जनपदों और तहसीलों से नगरपालिका नगर पंचायतों में संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों को शासन की ओर से निर्धारित मानदेय न दिए जाने तथा कर्मचारियों के उत्पीड़न की शिकायतें मिल रहीं हैं। उन्होंने अनेक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर बसपा और सपा की मानसिकता से काम करने का आरोप लगाया। साध्वी गीता प्रधान को हमले में घायल हुए सफाईकर्मी नवीन कुमार ने शासन से अनुदान न मिलने तथा वाल्मीकि समाज के चमन ने मृतक के आश्रित में नौकरी न दिए जाने सहित कई सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सफाई कर्मचारी और वाल्मीकि समाज की ओर से नरेंद्र पारचा, संजय मेहरा वाल्मीकि, अरविंद सूद, चमन सिंह, जानी चैनवाल, संदीप कुमार, अरुण सालवान, मनफूल, त्रिलोक चंद, लक्ष्मण सिंह, पारथ सहित अनेक सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने आयोग की सदस्य का स्वागत किया।

समस्याओं के निदान के दिए निर्देश
अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान ने एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा को तहसील और नगरपालिका परिषद स्तर की सफाई कर्मचारियों और अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याएं निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed