{"_id":"5bec74ddbdec22694c3440d4","slug":"81542223069-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रैली सफल करने की रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रैली सफल करने की रणनीति बनाई
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक रैली सफल करने की रणनीति बनाई
बिजनौर। भाजपा की बैठक में 17 नवंबर को बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में निकलने वाली बाइक रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। जिला प्रभारी आशु वर्मा ने कहा कि जिले में होने वाली बाइक रैली ऐतिहासिक होगी। कहा कि प्रत्येक विधानसभा से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शनी मैदान में पहुंचेंगे। वहां सभा को प्रभारी मंत्री संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने बाइक रैली का रूट मार्च तय किया। उन्होंने बिजनौर व चांदपुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों को बाइक रैली में शामिल रहने को कहा। उन्होंने कहा कि देश में अगली बार भी भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। संचालन जिला महामंत्री डॉ. भुवनेंद्र चौधरी ने किया। बैठक में विकास अग्रवाल, सत्यवीर त्यागी, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, हरजिंदर कौर, दिनेश सैनी, डॉ. मनोज, धीर सिंह, सुधींद्र, विकसित कुमार, निशांत राठौड़ आदि मौजूद रहे।