फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जुल्म-ज्यादती के खिलाफ एकजुट हो जाएं देशवासी:मुफ्ती अफ्फान

जुल्म-ज्यादती के खिलाफ एकजुट हो जाएं देशवासी:मुफ्ती अफ्फान

Fri, 09 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
जुल्म-ज्यादती के खिलाफ एकजुट हो जाएं देशवासी:मुफ्ती अफ्फान
उझारी। मुफ्ती मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी ने कहा कि जुल्म के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा। क्योंकि कुछ ताकते ऐसी हैं, जो गरीबों और मजलूूमों को दबा रही है। जमीअत उलेमा ए हिंद ऐसी साजिशों को नाकाम करेगी। बिना किसी भेदभाव के देशवासियों को हक और हुकूक दिलाएंगे।
विज्ञापन

वह गुरुवार को जमीअत उलेमा ए हिंद के 100 वर्ष पूरा होने पर हसनपुर-संभल मार्ग स्थित मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने कहा कि जमीयत उलमा ए हिंद गरीब व मजलूमों की आवाज उठाई है उठा रही है और भविष्य में बुलंद करती रहेगी। ताकि हर देशवासी को इंसाफ मिल सके। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी आपदा आती है तो जमीअत बगैर धर्म पूछे लोगों की हर संभव मदद करती है। देश में अमन और भाईचारा कायम रखने के लिए कुर्बानियां भी दी है। कारी सखावत हुसैन ने देशवासी एक दूसरे के साथ भाईचारा के साथ रह रहे हैं इसकी डोर टूटे न इसके लिए सभी को कोशिश करने की जरुरत है। कुछ ताकतें देशवासियों को आपस में लड़ाकर भाईचारा खत्म करना चाहती हैं। उनके साजिश को जनता नाकाम कर देगी। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की जिम्मेदारी अधिक है। वह किसी भी व्यक्ति को दुख दर्द न पहुंचाएं। रसूल और सहाबा जिंदगी पर अमल करें। उसके बाद ही सही मायनों में मुसलमान कहलाने के हकदार हैं। हर नागरिक खुद को हम से सुरक्षित महसूस करें। इस दौरान मौलाना मोहम्मद नूर संभली, मौलाना हकीमुद्दीन कासमी, मौलाना अब्दुल हक रसूलपुरी ने संबोधित किया। कारी शौकत हसनपुरी, कारी मोहम्मद सुलेमान, मुफ्ती मोहम्मद जुल्फिकार, मुफ्ती मोहम्मद आरिफ कासमी, कारी मोहम्मद राशिद, कारी वकील उर रहमान आदि उलामा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed