{"_id":"5bb116ec867a557f24049577","slug":"81538332396-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शोषण सहन नहीं
बिजनौर। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में पुष्टाहार के कट्टों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। टाउन हॉल में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शारदा चौधरी ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि हर ब्लॉक में पुष्टाहार के कट्टे पर कहीं 40 तो कहीं 50 रुपये लिए जाते हैं। कार्यकर्ताओं को मासिक प्रगति रिपोर्ट भी अपने रुपये से खरीदनी पड़ती है, जबकि यह विभाग द्वारा दी जानी चाहिए। कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यकर्ताओं के साथ हफ्ते में एक बैठक करनी चाहिए। इस दौरान राजेश्वरी राठी, शीला देवी, सुनीता चौधरी, पूनम देवी, मिथलेश देवी, अंजू रानी, राखी आदि मौजूद रहीं।