{"_id":"5bad26a8867a557ea82f62df","slug":"81538074280-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरूनाम सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट की जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरूनाम सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट की जागरूकता रैली
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली आयोजित
नजीबाबाद ।गुरुनाम सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्वच्छता और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकाली गई।
श्री गुरुनाम सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित जागरूकता रैली का उद्घाटन एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, एसआई करमजीत सिंह की उपस्थिति में रेलवे स्टेशन चौराहे से किया। स्वच्छता ही सेवा है और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय से आयोजित रैली रेलवे स्टेशन चौराहे से शुरू होकर कृष्णा टाकीज चौराहा, जगन्नाथ चौक, कल्लूगंज, चौक बाजार होती हुई थाना परिसर पहुंची।
रैली का नेतृत्व गुरुनाम सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक परमजीत सिंह ने किया। रैली के शुभारंभ अवसर पर व्यापारी नेता नईमटाटा, देव प्रताप चौहान एड. व एमडीएस इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। रैली के समापन पर थाना प्रभारी डीएस धामा ने स्वच्छ भारत मिशन और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति समाज को जागरूक रहने की सलाह दी।