{"_id":"5b9ff77b867a557ecf60620f","slug":"81537210235-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को हक दिलाने के लिए निकाल रहे किसान क्रांति यात्रा:दिगंबर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को हक दिलाने के लिए निकाल रहे किसान क्रांति यात्रा:दिगंबर सिंह
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को हक दिलाने के लिए निकाल रहे किसान क्रांति यात्रा:दिगंबर सिंह
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा किसान को उसका हक दिलाने के लिए किसान क्रांति यात्रा निकाली जा रही है। अब किसान को उसका हक मिलने का समय आ गया है। जिले से हजारों किसान इस क्रांति यात्रा में सम्मिलित होंगे।
प्रेस वार्ता में दिगंबर सिंह ने कहा कि 23 सितंबर को हरिद्वार स्थित टिकैत घाट से क्रांति यात्रा शुरू होगी। जिले से तीन हजार किसान 22 सितंबर की शाम को 83 टै्रक्टरों व अन्य वाहनों से किसान यात्रा में शामिल होने को कूच करेंगे। 27 को मुजफ्फरनगर से दस हजार किसानों का दूसरा जत्था यात्रा में शामिल होगा। यात्रा दो अक्तूबर को दिल्ली पहुुुंचेगी। किसानों की मांग पूरी न होने पर संसद का घेराव किया जाएगा। कहा कि इसके लिए जिले में सभी गांवों में गांव प्रमुख बनाए गए हैं। व्हाट्सएप के जरिए उन्हें अभियान से जोड़ा जा रहा है। कहा कि किसान को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार फसलों का मूल्य मिलना चाहिए। कहा कि किसान को फसलों का भुगतान डिजिटल इंडिया के तहत मिले। किसान की फसल चाहे गन्ना हो या गेहूं बिकते ही उसके खाते में रुपया आ जाना चाहिए। किसान को सभी फसलों की लागत का डेढ़ गुना मूल्य, गन्ना भुगतान ब्याज सहित मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान क्रांति यात्रा ऐतिहासिक होगी और जिले से बड़ी संख्या में किसान इसमे शामिल होंगे। इस दौरान मंडल महासचिव अतुल कुमार, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।