{"_id":"5b902ba7867a557ecd29ff8b","slug":"81536175015-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार-गुजरात की तर्ज पर यूपी में भी शराब बंदी हो- बलराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार-गुजरात की तर्ज पर यूपी में भी शराब बंदी हो- बलराज
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक बलराम प्रजापति ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन में चुनाव लड़ने की बात की। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष को कार्य मुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि अमरोहा जिला प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हमेशा गरीब मजदूरों के हितों लड़ाई लड़ी है। उन्होंने जिले में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूर करने की अपील की।
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर बताया कि जनता को नशे से निजात दिलाने के लिए बिहार और गुजरात की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी शराब पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जाए। पिछड़ी जाति के 27 प्रतिशत आरक्षण को पिछड़ा, अति पिछड़ा, सर्वाधिक पिछड़ा के नाम से अलग किया जाए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में दलित, अति दलित, और महादलित को अलग किया जाए। पिछली जाति और अनुसूचित जाति के आरक्षण के बाद केंद्र और प्रदेश में नौकरी की प्रक्रिया शुरू की जाए। आवास, शौचालय, पेंशन, राशन कार्ड पात्र व्यक्तियों को दिए जाएं। प्रत्येक मतदाता को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन लागू की जाए। इस दौरान बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद से आए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक का संचालन जिला प्रभारी सत्यपाल तोमर ने किया। बैठक में अंकित ठाकुर, रवि चौधरी, राजपाल सिंह, मतलूब, राजेश कुमार, पंडित राम अवतार, जय प्रकाश, मोहम्मद शमी, सोनिया प्रजापति, दीपक, अतीकुर्हमान आदि मौजूद रहे।