{"_id":"5b898f7342c79246725bbc67","slug":"81535741811-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने मुख्यमंत्री से की गंगा पर पुल बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने मुख्यमंत्री से की गंगा पर पुल बनवाने की मांग
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने मुख्यमंत्री से की गंगा पर पुल बनवाने की मांग
बिजनौर। भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर डेबलगढ़, रघुनाथपुर, राजारामपुर में से किसी एक गांव के सामने गंगा पर पुल बनवाने की मांग की है। कहा कि गंगा पर पुल बनने से तटीय गांव के लोगों को बरसात के मौसम में तबाही से बचाया जा सकता है। उन्होंने मोरना शुगर मिल की क्षमता वृद्धि 25 हजार क्विंटल प्रति दिन से बढ़ाकर 50 हजार क्विंटल प्रति दिन करने को कहा। मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण के लिए 15 दिन के अंदर सर्वे कराने का सांसद को भरोसा दिलाया है।
सांसद भारतेंद्र सिंह शुक्रवार लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से मिले। सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर बताया कि तटीय गांवों में बाढ़ की तबाही रोकने के लिए डेबलगढ़, राजारामपुर, सीमली, कुंदनपुर टीप के सामने स्टड बनाए जाएं। स्टड के लिए 53 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री को दिया। इसके अलावा डेबलगढ़, रघुनाथपुर, राजारामपुर में से किसी एक गांव के सामने गंगा पर पुल बनाने की मांग की। कहा कि पुल के बनने से गंगा पार जाने में गांव के लोगों को आसानी हो जाएगी। गंगा में नाव पलटने जैसे हादसे भी रुकेंगे। सांसद ने मुख्यमंत्री से स्वाहेड़ी के आदर्श गांव में स्टेडियम बनवाने, बिजनौर में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने, चांदपुर-बिजनौर में लिंक मार्गों को बनवाने की मांग की। सांसद के मुताबिक मुख्यमंत्री ने 15 दिन के भीतर गंगा के ऊपर पुल बनाने का सर्वे कराने, बाढ़ रोकने के लिए स्टड बनवाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री की स्थायी संचालक बैठक में रखने का भरोसा दिलाया है।