फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   समायोजन को सुलझाने में उलझा शिक्षा विभाग

समायोजन को सुलझाने में उलझा शिक्षा विभाग

Wed, 22 Aug 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
समायोजन को सुलझाने में उलझा शिक्षा विभाग
बिजनौर। उच्च प्राथमिक स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की गुत्थी सुलझ नहीं पा रही है। एक महीने में बेसिक शिक्षा विभाग ने सूची दोबारा तैयार की है। बीएसए ने बताया कि यदि किसी शिक्षक को सूची पर आपत्ति है तो वह 24 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उसके बाद ही विकल्प पत्र भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों का समायोजन दूसरे स्कूलों में कर दिया गया है। इसके लिए 21 अगस्त को शिक्षकों से विकल्प पत्र भरवाए गए हैं। पर उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों का समायोजन दूसरे स्कूलों में करना बेसिक शिक्षा विभाग के लिए टेढ़ी खीर बन गया है। कारण है ब्लॉक स्तर पर तैयार की गई सूची में विसंगतियों की भरमार रहती है। पांच अगस्त तक समायोजन होना था पर ब्लॉक स्तर पर भाषा विषय में हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू विषय के शिक्षकों का समायोजन करना सबसे मुश्किल है। कई स्कूलों में हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू विषय के शिक्षक हैं। शिक्षक कहते हैं कि उर्दू त्रिभाषा के अंतर्गत आती है। जबकि उसे हिंदी पर तरजीह देने से शिक्षक नाराज हैं। विज्ञान व गणित के शिक्षकों के समायोजन में भी परेशानी है। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों की सूची ब्लॉक स्तर पर दोबारा से तैयार कराई गई। सूची को बीईओ कार्यालयों पर भेज दिया गया है। यदि किसी शिक्षक को आपत्ति है तो वह 24 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं। उसके बाद ही उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सरप्लस शिक्षकों के विकल्प पत्र भरे जाएंगे। दूसरी ओर, यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि जिले में समायोजन के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उधर, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी अंगजीत चौधरी ने बताया कि संघ सूची का अध्ययन करेगा। किसी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed