फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एकजुटता से कोई भी लड़ाई जीती जा सकती हैं

एकजुटता से कोई भी लड़ाई जीती जा सकती हैं

Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
एकजुटता से कोई भी लड़ाई जीती जा सकती हैं
नहटौर। राष्ट्रीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में वक्ताओं ने एकजुट होकर आरक्षण और बिरादरी के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि एकजुटता के आधार पर कोई भी लड़ाई जीती जा सकती हैं। बिरादरी को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर हम एकजुट होकर संघर्ष कर रहे हैं। हमारा संघर्ष जरूर रंग लाएगा। नहटौर ब्लॉक में बिरादरी की एकजुटता की सराहना की जानी चाहिए। आरक्षण की मांग के साथ-साथ हमें बिरादरी के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। गांव गांव जाकर लोगों को समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूक करना चाहिए। जागरूकता से समाज की बुराइयों को दूर किया जा सकता है। बैठक में रालोद के जिला अध्यक्ष राहुल चौधरी, समिति के जिलाध्यक्ष गुनवान सिंह, सतवीर सिंह, मास्टर विजयपाल सिंह, कैलाश लम्बा, देवेंद्र कुमार, अमर सिंह, नवनिहाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed