{"_id":"5b3d19e54f1c1bbc248b4819","slug":"81530730981-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध सट्टों को बंद कराने के लिए बनाया कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध सट्टों को बंद कराने के लिए बनाया कंट्रोल रूम
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने के अवैध सट्टों को कराया जाएगा बंद
बिजनौर। अब किसानों के अवैध तरीके से चलने वाले सट्टे एक फोन पर बंद होंगे। इसके लिए गन्ना विभाग ने गन्ना विभाग में कंट्रोल रूम बनाया है। किसान अक्सर बिचौलियों या गन्ना किसानों से हमसाज होकर गलत तरीके से अपने सट्टे चलाते हैं। मर चुके किसानों के सट्टे कई साल बाद तक चलते रहते हैं। इसके अलावा एक ही नाम पर दो सट्टे चलते हैं या फिर कम जमीन वाले किसान के नाम पर गन्ने की ज्यादा सप्लाई चढ़ा दी जाती है। कभी-कभी भूमिहीन किसानों के नाम भी सट्टा चला दिया जाता है। इसका नुकसान पात्र किसानों को भुगतना पड़ता है, क्योंकि मिल से जारी होने वाला गन्ने का इंडेंट सीमित होता है। लेकिन अब इसे खत्म करने के लिए गन्ना विभाग ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसका नंबर 01342-262291 है। कोई भी किसान गलत सट्टे के संचालन की सूचना इस नंबर पर दे सकता है। सूचना मिलते ही संबंधित गन्ना समिति के सचिव को इसकी जांच सौंप दी जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार सूचना देने वाले किसान की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।