{"_id":"5b39247b4f1c1bf26e8bb0b4","slug":"81530471547-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन रविवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री के कैंप कार्यालय पर केक काटकर और मिठाई बांटकर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। वहीं पदाधिकारियों ने सीएचसी में फल वितरण किए।
पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने कहा प्रदेश में किसान, व्यापारी परेशान हैं। सूबे का नौजवान बेरोजगार घूम रहा है। सूबे में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता फिर से अखिलेश सरकार को याद करने लगी है। जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज और तीमारदारों को फलों का वितरण किया। कहा कि सूबे में तरक्की और भाईचारा फैलाना अखिलेश यादव की समाजवादी विचारधारा का पहला लक्ष्य रहा है। इस दौरान एमएलसी परवेज अली, युद्धवीर सिंह, मरगूब सिद्दीकी, रवि खेड़का, अजीम एडवोकेट, महेश यादव, फैसल जफर, कमर नकवी, आलोक भारती, आलेमीन, शाजिद अली, अंकित यादव, प्रदीप आदि मौजूद रहे।