{"_id":"5b3919f04f1c1bc57b8b52f0","slug":"81530468848-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्री व्हीलर, बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्री व्हीलर, बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत, परिजनों में कोहराम
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
थ्री व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
शेरकोट। ग्राम लेदरपुर निवासी जगनीश पुत्र ऋषिराम ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके फूफा मेघराज सिंह (50) पुत्र गंगाराम निवासी गांव गंगावाला थाना किरतपुर शनिवार रात उसके घर से वापस अपने गांव गंगावाला जा रहे थे। जब वह शेरकोट में टैंपो स्टैंड के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे थ्रीव्हीलर और बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें मेघनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के आरोप में टैंपो को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया।