फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रिक्शा चालकों को दिया एक माह का समय, गाइड लाइन जारी

रिक्शा चालकों को दिया एक माह का समय, गाइड लाइन जारी

Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
रिक्शा चालकों को दिया एक माह का समय, गाइड लाइन जारी
नजीबाबाद। प्रशासन ने ई रिक्शा चालकों को स्पष्ट कर दिया कि बगैर रजिस्ट्रेशन ई रिक्शाएं नहीं चलने दी जाएंगी। पंजीकरण के बाद रिक्शा चालकों के लिए रोड परमिट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील के ड्वाकरा हॉल में विधायक तसलीम अहमद, पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां, साहनपुर चेयरमैन मेराज अहमद, जलालाबाद चेयरपर्सन पति लियाकत अंसारी की उपस्थिति में प्रशासन ने रिक्शा चालकों की बैठक ली। एसडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने रिक्शा चालकों से कहा कि बगैर पंजीकरण और बगैर लाइसेंस क्षेत्र में ई रिक्शा नहीं चलने दी जाएंगी। सीओ अरुण कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि रिक्शा चालक संबंधित नगरपालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत से अविलंब नंबरिंग करा लें।
विज्ञापन

रिक्शा संचालन की यह वैकल्पिक व्यवस्था होगी। उन्होंने रिक्शा चालकों को एक माह का समय देते हुए परिवहन विभाग से पंजीकरण कराने और लाइसेंस बनवा लेने की सलाह दी। कहा कि इसके बाद अपंजीकृत रिक्शा नहीं चलने दी जाएंगी। पकड़े जाने पर ई रिक्शा सीज होंगी और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनप्रतिनिधियों ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन की मंशा के अनुरूप काम करने की रिक्शा चालकों को सलाह दी। रिक्शा यूनियन अध्यक्ष नफीस कुरैशी ने रिक्शा चालकों की ओर से नई व्यवस्था पर सहमति जताई। बैठक में राजन टंडन गोल्डी, संदीप तायल सहित कई भाजपा नेता एवं रिक्शा चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्शा चालकों को मिलेगा रोड परमिट
नजीबाबाद। एक माह के भीतर परिवहन विभाग से ई रिक्शा का पंजीकरण एवं लाइसेंस बनवा लेने वाले रिक्शा चालकों को स्थानीय प्रशासन द्वारा रोड परमिट जारी किया जाएगा। रोड परमिट में तय किया जाएगा कि कितनी रिक्शा किस रूट पर चलेंगी। रोड परमिट का उल्लंघन करने पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed