{"_id":"5af1e94f4f1c1b360b8b8f85","slug":"81525803343-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंहू क्रय केंद्र वारदाना न मिलने से सूनसान पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेंहू क्रय केंद्र वारदाना न मिलने से सूनसान पड़े
Updated Tue, 08 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदाना खत्म, सूने पडे़ गेहूं क्रय केंद्र
अफजलगढ़। गेहूं क्रय केंद्रों पर वारदाना न मिलने से केंद्र सूने पड़े हैं। खरीदारी न होने से किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने डीएम से जांच कर क्रय केंद्रों पर तौल कराने की मांग की है।
किसान दर्शन सिंह फौजी, छिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, शैलवेंद्र, इंद्रजीत सिंह, हरदेव सिंह, जरनैल सिंह, दयाल सिंह आदि का कहना है कि गांव केहरीपुर स्थित पीसीएफ गेहूं क्रय केंद्र पर तौल बंद पड़ी है। केंद्र प्रभारी वारदाना उपलब्ध न होने का हवाला देते हुए तौल करने से इनकार कर रहा है। जबकि किसान ट्रॉलियों में गेहूं लादकर तौल के लिए क्रय केंद्र पर पहुंच रहे हैं। किसानों को खराब मौसम के चलते आंधी, बारिश की आशंका से गेहूं खराब होने की चिंता सता रही है।
आरोप हे कि क्रय केंद्र पर जमा गेहूं की ढुुलाई की व्यवस्था न होने से हजारों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा है। उन्होंने एसडीएम से शीघ्र गेहूं का ढुलान और क्रय केंद्र पर वारदाना उपलब्ध कराने की मांग की है। उधर, केंद्र प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि क्रय किए गए गेहूं का ढुलान और वारदाना उपलब्ध कराने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। वारदाना मिलते ही तौल शुरू करा दी जाएगी।