{"_id":"5aef50984f1c1b6e098b85a5","slug":"81525633176-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, हजारों का नुकसान
Updated Mon, 07 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। घनी आबादी के बीच एक व्यापारिक प्रतिष्ठान के गोदाम में अचानक आग लग गई। संयोग से समय रहते आग को बुझा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा पेश आता।
वारस कांप्लेक्स क्षेत्र निवासी अजीत गुप्ता के परिवार में रविवार तड़के चीख-पुकार मच गई। दरअसल परिजनों को तड़के करीब 4:30 बजे घर के परिसर में ही बने गोदाम में आग लगने का पता लगा। परिजनों ने पहुंचकर देखा, तो गोदाम में रखे अगरबत्तियों के पैकेट में आग लगी हुई थी। परिजनों ने फायर ब्रिगेड को सूचित करने के साथ आग को बुझाना शुरू किया, तो चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए।
फायर ब्रिगेड के साथ संयुक्त प्रयास कर समय रहते आग को बुझा लिया गया। जिससे आग आसपास फैलने से बच गई। गोदाम आईटीसी कंपनी के उत्पाद रखे थे। भगवत दयाल एंड संस प्रतिष्ठान के थोक कारोबारी अजीत गुप्ता ने बताया कि अग्निकांड में उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं लग सका।