फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बसपा का कैडर कैंप आयोजित

बसपा का कैडर कैंप आयोजित

Thu, 26 Apr 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बसपा का कैडर कैंप आयोजित
बसपा का बूथों की मजबूती पर जोर
विज्ञापन

बिजनौर। बसपा के कैडर कैंप में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि पश्चिम उप्र के प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने सेक्टर व बूथ कमेटियों को मजबूत करने का आह्वान किया।
बुधवार को एक बैंक्वेट हाल में आयोजित बसपा के कैडर कैंप में मुख्य अतिथि पश्चिमी उप्र के प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने कहा कि सेक्टर और बूथ कमेटियों को मजबूत करने की जरूरत है। लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए बूथ कमेटी मजबूत होनी जरूरी हैं। बूथ कमेटी ही प्रत्येक बूथ पर जिताने की जिम्मेदारी लेगी। ईवीएम में किसी प्रकार की धांधली न हो इससे भी सजग रहा जाए। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है तथा भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक गिरीश चंद्र, मुख्य जोनल इंचार्ज आजाद सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं को बसपा की नीतियों के संबंध में पैम्फलेट भी वितरित किए गए। जन समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए कार्य करने पर जोर दिया। कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से लोग परेशान हैं। देश का धन विदेशों में जाने से रोकने में सरकार विफल रही है। इस मौके पर दीपक कुमार, सूरज सिंह, जाफर मलिक, जीशान मलिक, राजेंद्र सिंह, धनीराम, पूर्व विधायक शीशराम सिंह, पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, लखीराम नागर, देशराज भुईयार, भोपाल सिह, मनोज कुमार सैनी आदि ने विचार रखे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed