फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   श्यामीवाला में जुलूस विवाद को लेकर प्रशासन चौकन्ना

श्यामीवाला में जुलूस विवाद को लेकर प्रशासन चौकन्ना

Mon, 29 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
श्यामीवाला में जुलूस विवाद को लेकर प्रशासन चौकन्ना
भागूवाला/मंडावली। प्रशासनिक अधिकारियों ने श्यामीवाला क्षेत्र का निरीक्षण कर रविदास जयंती पर निकाले जाने वाले जुलूस के संबंध में दलित और मुस्लिम पक्ष से संपर्क किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुजाहिदा पट्टी क्षेत्र के विवादित रास्ते से गतवर्षों की भांति जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

श्यामीवाला के रविदास समाज को रविदास जयंती पर इस वर्ष भी भागूवाला के मौजा मुजाहिदा पट्टी क्षेत्र से रविदास जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रास्ते के विवाद के बाद से श्यामीवाला में रविदास जयंती जुलूस वर्ष 2013 से नहीं निकाला जा रहा है। प्रशासन की ओर से एडीएम मदन सिंह गबरियाल, एएसपी दिनेश सिंह, एसडीए सत्येंद्र कुमार सिंह, सीओ बृजराज सिंह, थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने श्यामीवाला क्षेत्र का रविवार को भ्रमण किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से संपर्क कर नई परंपरा शुुरू न होने देने की स्थिति स्पष्ट कर दी। प्रशासन ने दलित समाज के प्रतिनिधिमंडल को मंडावली थाने बुलाकर शांतिपूर्ण ढंग से रविदास जयंती मनाने के निर्देश दिए। दलित समाज की ओर से प्रवीण सिंह, कृष्ण कुमार, बक्शी सिंह, गरीबा सिंह, मणिराम, सोमपाल सिंह थाने पहुंचे। एएसपी दिनेश सिंह ने कहा कि स्पष्ट किया कि नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। गौरतलब है कि जुलूस विवाद के बाद से दलित समाज के लोग गांव की धर्मशाला तक ही रविदास जयंती आयोजन के लिए सीमित हैं।
विज्ञापन

32 ग्रामीणों को किया मुचलका पाबंद
मंडावली/नजीबाबाद। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के 16-16 लोगों को 5-5 लाख रुपये से मुचलका पाबंद किया है। इनमें श्यामीवाला और मुजाहिदा पट्टी के ग्रामीण शामिल हैं। इनके अतिरिक्त 200 अन्य लोगों को भी जरूरत पड़ने पर कार्रवाई के लिए चिह्नित किया है। उधर, थाना मंडावली की ओर से जुलूस के संभावित रास्तों में रह रहे ग्रामीणों को 31 जनवरी को जुलूस के दौरान छत पर स्वयं न जाने और न किसी को जाने देने के संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं। ग्रामीणों को छत से पत्थर आदि हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमति नहीं दी
भागूवाला। श्यामीवाला के दलित नेता प्रवीण सिंह का कहना है कि प्रशासन ने एक पक्ष के दबाव में नए रास्ते से जुलूस निकालने को मौखिक रूप से कहा है। प्रशासन की ओर से उन्हें जुलूस रास्ते की लिखित अनुमति आज तक भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed