{"_id":"5a4538cb4f1c1b6e468bd275","slug":"81514485963-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागूवाला । किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न मांगों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने 11 सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की।
बृहस्पतिवार सुबह भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता भागूवाला बिजलीघर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत निगम, वन विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अधिकारियों के ढुलमुल रवैये से क्षेत्रीय किसान और ग्रामीण कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी, विद्युत निगम के एक्सईएन देवेंद्र कुमार, एसडीओ विकास कुमार, वन विभाग के एसडीओ अखिलेशचंद मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी विजेंद्र मलिक प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गए। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने नायब तहसीलदार को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमें जर्जर विद्युत लाइन बदलने, विद्युत खंभे लगाकर लंबे विद्युत केबिल से निजात दिलाने, उपभोक्ताओं से अवैध वसूली बंद कराने, जेई कुलदीप सिंह द्वारा उपभोक्ताओं से व्यवहार में सुधार कराने, अघोषित विद्युत कटौती पर अंकुश लगाने, भागूवाला मे चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण रूप से बंद कराने, वन विभाग द्वारा ग्रामीणों का उत्पीड़न बंद करने, किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह, वीर सिंह, अहसान , हरि सिंह, छत्रपाल, इलियास, इमरान, डॉ. मुसीफुल, रामकिशन, अनीस, युवराज, शरीफ, बॉबी आदि शामिल रहे।