{"_id":"5a3166d64f1c1b76678c1393","slug":"81513187030-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पुन: संचालित होगा विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पुन: संचालित होगा विद्यालय
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से पुन: संचालित होगा विद्यालय
चंदक। एसपी के आश्वासन पर आरपीएस पब्लिक स्कूल बृहस्पतिवार से पुन: खोला जाएगा। सोमवार को स्कूल में छात्र और शिक्षकों के साथ हुई मारपीट के विरोध में बंद कर दिया गया था। स्कूल में घुसकर एक छात्र के परिजनों छात्र और स्टाफ के साथ सोमवार को मारपीट की थी। इसके कारण स्कूल प्रबंधन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन समय के लिए स्कूल बंद कर दिया था। स्कूल प्रबंधन की ओर से गांव दौलतपुर निवासी कुलवीर, विशाल, गौरव, विंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के भय के कारण बुधवार को स्कूल में 80 प्रतिशत छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं आए। बुधवार को दरोगा सुभाष सिंह ने स्कूल पहुंच कर स्टाफ व छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज किए। स्कूल डायरेक्टर डॉ. बीरबल बुधवार को एसपी प्रभाकर चौधरी से मिले । उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी ने उनको सुरक्षा का आश्वासन दिया और स्कूल संचालित करने को कहा।