{"_id":"5a1471454f1c1b9f678bcccd","slug":"81511289157-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की मौत
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर। अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने एक के शव का पोस्टमार्टम कराया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
थाना मंडावर के गांव छकड़ा निवासी भीम सिंह (40) पुत्र अमर सिंह सोमवार देर रात अपनी बाइक से नजीबाबाद में अपनी ससुराल बाइक से जा रहा था। उसकी ससुराल गांव बनवारीपुर में है। किशनपुर व खोड़ाहेड़ी के बीच भीम सिंह की बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। घायल हुए भीम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीम सिंह के जेब से मिले कागज आदि के आधार पर परिजनों को सूचना दी। भीम सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया।
वहीं गांव गीदड़पुरा निवासी भूरे (35) पुत्र फकीरा सोमवार रात गांव दयालवाला से बाइक से अपने घर जा रहा था। दयालवाला-बादशाहपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल हुए भूरे की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने भूरे की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को घर ले आए। मंगलवार सुबह मृतक का गंगा किनारे अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्रवालों का कहना है कि दोनों में बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहने थे। अगर हेलमेट पहने होते तो शायद दोनों की जान बच जाती।