फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्कूलों में लापरवाई बरतने पर नपेंगे गुरूजी

स्कूलों में लापरवाई बरतने पर नपेंगे गुरूजी

Sun, 29 Oct 2017 12:30 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में लापरवाई बरतने पर नपेंगे गुरूजी
बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा की जाने वाली निरीक्षण आख्या शासन को भेजी जाएगी। निरीक्षण आख्या नहीं भेजने वाले बीईओ के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही स्कूलों में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। शासन ने इसके आदेश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण की आख्या बीएसए को भेजी जाती रही है। पर अब शासन ने सूबे के खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों की निरीक्षण आख्या शासन को भी भेजने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने बीएसए को भेजे पत्र में कहा है कि बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या विभाग के पोर्टल पर अपलोड की जाएं। उन्होंने 26 अक्तूूबर तक के निरीक्षण आख्या तत्काल भेजने को कहा है। एक नवंबर तक आख्या नहीं भेजने पर माना जाएगा कि बीईओ द्वारा स्कूलों का निरीक्षण नहीं किया जा रहा है और संबंधित बीईओ के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही स्कूलों में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। निरीक्षण आख्या शासन को जाने से ब्लॉक स्तर पर निरीक्षण के नाम पर किए जाने वाले खेल पर भी विराम लग जाएगा। आए दिन शिक्षक भी निरीक्षण के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न करने के आरोप लगाते रहे हैं। दूसरी ओर, बीएसए महेश चंद्र ने शासन द्वारा निरीक्षण आख्या शासन को भेजे जाने के आदेश की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed