{"_id":"59e79ac04f1c1bf2538b7da1","slug":"81508350656-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर ने तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
ससुर पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप
अमरोहा। विवाहिता ने ससुर पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज पीड़िता के परिजनों ने एसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रार्थना पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
गजरौला थाना क्षेत्र के निवासी महिला का आरोप है कि उसकी शादी घटना से करीब 11 महीने पहले हुई थी। पति नोएडा में मजदूरी करता है। लेकिन, 16 अक्टूबर की रात ससुर उसके कमरे आ गया और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर सास और देवर भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन, ससुर के पक्ष में हो गए। तीनों ने उसके हाथ, पैर और मुंह बांधकर बंधक बना लिया। अगले दिन वह किसी तरह से कमरे से निकलने में कामयाब हो गई। जिसकी शिकायत संबंधित थाना पुलिस की थी। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।