फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आप ने नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद उम्मीदवार घोषित किया

आप ने नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद उम्मीदवार घोषित किया

Wed, 18 Oct 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
आप ने नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद उम्मीदवार घोषित किया
आप ने पालिका चेयरमैन पद उम्मीदवार घोषित किया
विज्ञापन

अमरोहा पालिका व नौगावां नगर पंचायत के वार्डों से भी उतारे प्रत्याशी
सना पैलेस में प्रदेशीय नेताओं ने प्रेस वार्ता कर प्रत्याशियों की घोषणा की
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। निकाय चुनाव आरक्षण की सूची जारी होने के बाद हर संगठन प्रत्याशियों को तलाशने में जुट गया है। धीरे धीरे पार्टियां अपने उम्मीदवार घोषित करने लगी हैं। आम आदमी पार्टी ने अमरोहा निकाय से चेयरमैन पद प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बाकायदा संगठन के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा की है।
मंगलवार को सना पैलेस में आम आदमी पार्टी के उ.प्र. सह प्रभारी शकील मलिक, प्रदेश प्रवक्ता दानिश खान, उ.प्र. अल्पसंख्यक वर्ग के उपाध्यक्ष शहजाद हाशमी, जोन संयोजक अरविंद अग्रवाल, जोन सचिव विनीत शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव पार्टी की ओर से शाहिन पत्नी खालिद सिद्दीकी लड़ेंगी। उनको ही चेयरमैन पद का उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा शहर के दो वार्डों से भी पार्टी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इसमें वार्ड 16 से कमर जहां पत्नी उमरउद्दीन व वार्ड 26 से मोहम्मद कामिल को प्रत्याशी बनाया है। नौगावां सादात नगर पंचायत के वार्ड एक से मो. फुरकान, वार्ड 7 से मोहम्मद सुल्तान व वार्ड 4 से मो. इरफान हैदर प्रत्याशी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

यदि पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई तो नगर पालिकाओं से भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। खुली हुई नाले व नालियों को पाटा जाएगा। घरों से निशुल्क कूड़ा उठाने की व्यवस्था करना, हर वार्ड में मोहल्ला कमेटी का गठन करना, गृहकर व जलकर आधा, साफ सुथरा पानी, देना, हर वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोलना, रिक्शा व आटो वालों के लिए स्टैंड की सुविधा करना प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर जिला संयोजक मो.आमिर, नगर अध्यक्ष ओसाफ खान, समीर खान सूरी, बाबर खा, खालिद खान, शहवाज खान, दिलनवाज खान, अजमल कमाल, शाहेदीन नवाब, अनजला, शविज खान, जाफर मेंहदी, लक्ष्मण सिंह, जहांगीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed