फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तीन सड़क हादसों में एक बच्ची की मौत, आठ घायल

तीन सड़क हादसों में एक बच्ची की मौत, आठ घायल

Sun, 03 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
तीन सड़क हादसों में एक बच्ची की मौत, आठ घायल
बिजनौर/हल्दौर । हल्दौर में बाइक और ट्रक की टक्कर में एक बच्ची की मौके पर ही मौैत हो गई, जबकि उसकी मां, बहन और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मुजफ्फरनगर के गांव देवल में बाइक फिसलने से एक परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। वहीं मंडावर में बाइक फिसलने से एक वृद्ध दंपति घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के गांव सलामपुर निवासी गुलफाम (35), अपनी पत्नी आयशा (30) पुत्री अरीबा (9) और हिफ्जा (4) के साथ बाइक से हल्दौर रिश्तेदारी में जा रहा था। हल्दौर के गांव बिसाट नवादा के पास उसकी बाइक में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में हिफ्जा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहां से तीनों घायलों को उपचार के लिए मेरठ भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली शहर के गांव काजीवाला निवासी अकरम (32), अपनी पत्नी इसराना (30) और पुत्र कैफ (2) के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर अपनी ससुराल जा रहा था। मुजफ्फरनगर के गांव देवल में सड़क पर गड्ढे में बाइक जाने से अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस की सूचना पर परिवार मौके पर पहुंच गया। परिवार ने पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नजीबाबाद के गांव गढ़मलपुर निवासी सुरेश (60), अपनी पत्नी अमनदेई (58) के साथ बाइक से मंडावर थाने के गांव दयालवाला में जा रहा था। मंडावर के निकट पहुंचने पर अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से सुरेश और अमनदेई घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed