{"_id":"59a9ad024f1c1b4f738b4b5e","slug":"81504292098-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशलक्षण पर्व के सातवें दिन उतम संयम पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशलक्षण पर्व के सातवें दिन उतम संयम पर चर्चा
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। जैन धर्म के दशलक्षण पर्व के सातवें दिन उत्तम संयम पर धर्म चर्चा हुई। सांयकालीन सभा में आयोजित पहेली प्रतियोगिता में समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया।
श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में शुक्रवार को दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम संयम पर धर्म चर्चा हुई। पंडित कमल जैन ने कहा कि जिस प्रकार बिना बीज के वृक्ष की उत्पत्ति, वृद्घि एवं फलागमन संभव नहीं है, उसी तरह सम्यक दर्शन के बिना संयम की उत्पत्ति, वृद्धि एवं फलागमन संभव नहीं है। पंडित रोहित जैन ने कहा कि जिस तरह साइकिल को चलाने के लिए दोनों पैडल का चलाना आवश्यक है, उसी तरह संयम में भी भोगने की कला होना आवश्यक है।
जैन समाज के सचिव नीरज जैन ने कहा कि खान में पड़े सोने की कोई कीमत नहीं, मगर तपे हुए सोने की कीमत है। तपने के बाद सोने ने अपनी अशुद्धता खो देती है। उन्होंने कहा कि उत्तम संयम भी तपा सोना है। इसने पंचेंद्रिय और मन को वश में कर लिया है। प्रधान दीपक जैन की उपस्थिति में कुमकुम जैन की देखरेख में आयोजित पहेली प्रतियोगिता श्रद्धालुओं ने भागेदारी की। मनीष जैन, अजय जैन, दीपक जैन, कमल जैन, सुषमा जैन, मनीषा जैन, स्वाति जैन, नमन जैन, वंदना जैन, वासु जैन, मंजू जैन, आशा जैन, राजीव जैन, मानवी जैन को पुरस्कृत किया गया।