फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एसडीएम ने अस्पतालों का किया निरीक्षण

एसडीएम ने अस्पतालों का किया निरीक्षण

Thu, 31 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने अस्पतालों का किया निरीक्षण
गैरहाजिर मिले स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सक
विज्ञापन


नजीबाबाद (बिजनौर)। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के सरकारी चिकित्सालयों का निरीक्षण किया। अस्पतालों में खामियां मिलने के साथ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए।
डीएम के निर्देश पर बुधवार सुबह 8:15 बजे एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने राजकीय महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। फार्मेसिस्ट मोहन जुयाल, स्टाफ नर्स निशात अंजुम अनुपस्थित थीं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुमुद, एएनएम कृष्णा शर्मा निरीक्षण की सूचना मिलने पर पहुंचीं। अस्पताल के वार्ड में बेड पर चादरें गंदी और अस्त-व्यस्त मिलीं। अस्पताल परिसर गंदा और हैंडपंप खराब मिला। सुबह 8:35 बजे एसडीएम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां कार्यवाहक प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल, महिला चिकित्सक डॉ. पूनम सोनी, फार्मेसिस्ट विपिन कुमार, एएनएम सर्वेश, ट्रेनी फार्मासिस्ट अमन परवीन अनुपस्थित मिले। एचईओ मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार 28 अगस्त से गैरहाजिर मिले। अस्पताल की सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह करीब नौ बजे एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर का निरीक्षण किया। यहां आयुष महिला चिकित्सक डॉ. शहाना यासमीन अनुपस्थित मिलीं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह के उपस्थित न मिलने पर डॉ. शील ने बताया कि उन्हें अपर निदेशक मुरादाबाद द्वारा जांच में सहयोग के लिए बुलाया गया है। मंदिर में लगा हैंडपंप खराब मिला, जबकि जनरेटर चालू हालत में नहीं मिला। एसडीएम ने निरीक्षण के बाद डीएम कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed