फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डीएम के आदेशों पर नहीं हुआ अमल, शिविरों की तैयारी को नहीं पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी

डीएम के आदेशों पर नहीं हुआ अमल, शिविरों की तैयारी को नहीं पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी

Mon, 10 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
डीएम के आदेशों पर नहीं हुआ अमल, शिविरों की तैयारी को नहीं पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी
कांवड़ियों के सेवा शिविर में नहीं पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन

नजीबाबाद। शिवभक्त कांवड़ियों की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है। डीएम के आदेश के बावजूद कांवड़ियों की सेवार्थ लगने वाले सोमवार (आज) से शुरू होने वाले अस्थाई स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों के लिए स्वास्थ्यकर्मी देर शाम तक भी शिविर स्थल पर नहीं पहुंचे।
जनपद बिजनौर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रावणी कांवड़ यात्रा के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्तों का आवागमन होता है। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को 10 जुलाई (आज) से 21 जुलाई 2017 अंतिम जलाभिषेक तक कांवड़ियों के आवागमन मार्गों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर स्थापित करने, क्षेत्र में कम से कम एक मेडिकल स्टोर 24 घंटे खोले जाने, स्वास्थ्य शिविर से 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शिवभक्तों को दिए जाने, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सैंपलिंग करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर नजीबाबाद क्षेत्र में अस्थाई मेडिकल हैल्थ पोस्ट शिविर उप स्वास्थ्य केंद्र भागूवाला, मोटा महादेव मंदिर तथा नजीबाबाद क्षेत्र में लगाए जाने के निर्देश दिए गए थे। डिप्टी सीएमओ डीएस रावत को नोडल अधिकारी तथा मंडावली स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ.संदीप कुमार को क्षेत्रीय नोडल अधिकारी बनाया गया था। स्वास्थ्य विभाग को नौ जुलाई तक स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने के दिशा-निर्देश दिए गए थे, लेकिन पूर्व सीएमओ की उदासीनता से शिविर व्यवस्थाएं लचर हो गईं। परिणाम स्वरूप रविवार की देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग 10 जुलाई से शुरू होने वाले स्वास्थ्य शिविरों के प्रति तैयारी नहीं जुटा पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवागत सीएमओ डॉ.राकेश मित्तल ने कहा कि डीएम के आदेशानुसार शिवभक्त कांवड़ियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। उन्होंने एक-दो दिन के भीतर जनपद बिजनौर के सभी प्रमुख मार्गों पर शिवर भक्तों के लिए चुस्त-दुरुस्त सेवाएं सुचारू हो जाने का दावा किया।

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संपर्क करें
श्रावणी कांवड़ियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने बिजनौर में स्वास्थ्य विभाग का कंट्रोल रूम बनाकर नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। कंट्रोल रूम के लिए 01234-280910, नोडल अधिकारी के मोबाइल 9412428563, नजीबाबाद क्षेत्र के नोडल अधिकारी के मोबाइल 9412875896 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed