{"_id":"68d456ae00b6e0a3250977e1","slug":"800-meter-power-line-theft-of-mahamsapur-agricultural-feeder-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-160987-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: महमसापुर कृषि पोषक फीडर की 800 मीटर विद्युत लाइन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: महमसापुर कृषि पोषक फीडर की 800 मीटर विद्युत लाइन चोरी
विज्ञापन
- चोरों ने रात में बिजली आपूर्ति नहीं होने का उठाया फायदा
-यह विद्युत लाइन छह माह पूर्व ही खींची गई थी, लोगों में रोष
फोटो-24एनजेडबी03आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती। चोरों ने सौफतपुर बिजली घर के महमसापुर कृषि पोषक फीडर की करीब 800 मीटर विद्युत लाइन चोरी कर ली। सूचना पर विद्युत कर्मियों ने लाइन का मौका मुआयना किया।
महमसापुर कृषि पोषक फीडर पर मंगलवार रात हरचंदपुर निवासी कलवा के खेत से विजयपाल सिंह के खेत तक 12 खंबों की 800 मीटर विद्युत लाइन के तार चोरों ने चोरी कर लिए। यह विद्युत लाइन छह माह पूर्व ही खींची गई थी, जिसमें डॉग तार लगाए गए थे। सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह अवर अभियंता नूतन प्रकाश ने विद्युत कर्मियों के साथ विद्युत लाइन का मौका मुआयना किया।
अवर अभियंता नूतन प्रकाश ने बताया कि रात्रि में कृषि पोषक फीडर पर बिजली आपूर्ति नहीं होती है, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने विद्युत लाइन चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।
विज्ञापन
-पहले भी चोरी हुई थी 1200 मीटर की विद्युत लाइन
नांगलसोती के सौफतपुर बिजली घर के हरचंदपुर कृषि पोषक फीडर की चार महीने पहले करीब 1200 मीटर विद्युत लाइन चोरी हुई थी। 28 मई को 700 मीटर और 30 मई की रात को 500 मीटर विद्युत लाइन चोरी की थी। उस दौरान भी चोरों ने रात में विद्युत आपूर्ति नहीं होने का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया था।
-