फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   797 complaints received in Bijnor circle, 584 diagnosed

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान

Fri, 16 Sep 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
797 complaints received in Bijnor circle, 584 diagnosed
बिजनौर। विद्युत समाधान सप्ताह के तहत लग रहे शिविरों में उपभोक्ताओं की बिल आदि समस्याओं का समाधान हो रहा है। बिजनौर सर्किल में आयोजित शिविरों में 797 समस्याएं आई। इसमें से 584 शिकायतों का त्वरित मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 213 शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन की ओर से विद्युत समाधान सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत सभी बिजलीघरों पर समाधान शिविर लगाएं जा रहे हैं। शिविर में बिजली बिल की त्रुटियां दूर करने, बकाया बिल जमा कराने, लोड बढ़ाने, मीटर संबंधित समस्या, नए कनेक्शन आदि समस्याओं के समाधान किया जा रहा है। विभाग की ओर से यह कदम उपभोक्ताओं सुविधा देने को उठाया है। उपभोक्ता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय जाने की जगह नजदीक बिजलीघर पर जाकर समाधान करा लें। समाधान शिविर की निगरानी विद्युत एसडीओ एवं अधिशासी अभियंता करेंगे। शिविर में उपस्थित कर्मचारी आने वाले उपभोक्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, शिकायत का संक्षिप्त विवरण, निराकरण का विवरण, टिप्पणी रजिस्टर में बनाएंगे। इसको अधिकारी अपने निरीक्षण में देखेंगे।
विज्ञापन

विद्युत समाधान सप्ताह मनाया जा रहा है। सप्ताह के तहत बिजलीघरों पर शिविर में आने वाले उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान किया जा रहा है। -प्रदीप कुमार, एसडीओ बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed