{"_id":"63bc54bbece19a1b38109e6d","slug":"74-roads-of-sugarcane-department-will-be-repaired-bijnor-news-mrt621062654","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गन्ना विभाग की 74 सड़कों की हो सकेगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गन्ना विभाग की 74 सड़कों की हो सकेगी मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना विभाग की 74 सड़कों की हो सकेगी मरम्मत
बिजनौर। जिले में बदहाल पड़ी गन्ना विभाग की सड़कों की सूरत बदल सकती है। अब 74 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों की दशा बदली जाएगी।
पिछले दिनों ही गन्ना विभाग की ओर से सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। इसमें 74 सड़कों को शामिल किया गया है। ये वो सड़क हैं, जोकि कभी गन्ना विभाग ने बनाई थी, लेकिन अब बदहाली की हालत मेें है। इन सड़कों को गड्ढामुक्त करते हुए विशेष मरम्मत की जानी है। फिलहाल सबसे खराब हो चुकी सड़कों के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इन सड़कों पर 16 करोड़ 20 लाख रुपया की लागत आएगी।
जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि गन्ना विभाग ने नई सड़कों के निर्माण से हाथ खड़े कर लिए थे। जिसके चलते पिछले साल भी सड़क निर्माण के लिए बजट नहीं मिला था। सूत्रों का दावा था कि गन्ना विभाग सड़क निर्माण में आने वाले खर्च को समितियों के विकास में खर्च कर चुका था। अब फिर शासन की ओर से बजट देने के लिए हामी भरी गई थी, जिसके चलते प्रस्ताव बनाकर भेजे गए हैं। बजट मिलते ही सड़कों की मरम्मत चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
आठ साल पुरानी सड़कों के लिए मिला था बजट
पिछले साल शासन की ओर से गन्ना विभाग को सिर्फ दो करोड़ 69 लाख रुपये का बजट मिला था। इस बजट में आठ साल पहले बनी सड़कों की मरम्मत कराई गई। बाकी सड़कों के लिए कोई बजट नहीं मिल पाया था।
अधर में लटकी हैं 295 सड़कें
गन्ना विभाग ने पिछले साल अपनी 295 सड़कों की सूची बनाकर लोक निर्माण विभाग को सौंपी थी। इन सड़कों को लोक निर्माण विभाग के हवाले किया जाना था, लेकिन यह प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। लोक निर्माण विभाग ने कई बार इन सड़कों के सत्यापन को भी पत्र लिखा।
जिले में गन्ना विभाग की 74 सड़कों की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। बजट आने पर इन सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी। - राजेश कुमार, अवर अभियंता गन्ना विभाग