{"_id":"5c8555cabdec22145f538625","slug":"71552242122-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने युवक की शादी रुकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका ने युवक की शादी रुकवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका ने युवक की शादी रुकवाई
बढ़ापुर। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवक की कस्बे के ही दूसरे मोहल्ले में रविवार को रात्रि समय बरात जानी है। दूल्हा का परिवार बरात ले जाने की तैयारियों में लगा था। तभी दूसरे शहर की एक युवती ने 100 डायल पर फोन कर बताया कि वह अमुक युवक से प्रेम करती है और उसका प्रेमी उसको धोखा देकर किसी दूसरी युवती से शादी कर रहा है और रविवार की रात्रि युवक की बरात जाने वाली है। फोन करने वाली युवती ने पुलिस से उसकी सहायता करने की बात कही।
इस सूचना पर रविवार की देर शाम शादी वाले घर पहुंची 100 डायल पुलिस ने दूल्हे, उसके परिजनों और मोहल्लावासियों से युवक-युवती के प्रेम संबंधों की बाबत जानकारी हासिल की। दूल्हा व उसके परिजन युवक का किसी युवती से प्रेम संबंध होने से इंकार करते रहे। 100 डायल के पुलिसकर्मियों ने युवती को फोन पर बताया कि यदि युवती का आरोप सही है तो वह थाने आकर पुलिस में तहरीर दे। इस प्रकार बरात रोकने का उनके पास कोई आधार नहीं है। दूल्हा बने युवक को अपना प्रेमी बताने वाली युवती सामने आने की बजाय पर्दे के पीछे से 100 डायल पुलिस से ही शिकायत करती रही।