{"_id":"5bafcbcf867a557f58789c6f","slug":"71538247631-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक रोगों की रोकथाम में प्रधानों से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक रोगों की रोकथाम में प्रधानों से मांगा सहयोग
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पहली से 15 अक्तूबर तक स्वास्थ्य विभाग विशेष संचारी रोग पखवाड़ा कार्यक्रम मनाने जा रहा है। इसमें मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग जनपद के गांवों में मच्छरनाशक दवाइयों का छिड़काव और फागिंग कराने के साथ ही बुखार के मरीजों की स्लाइड बनाकर दवाईयां उपलब्ध कराएगा। इसमें विभाग ने प्रधानों से सहयोग मांगा है।
शनिवार को जोया के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और सिफ्सा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रधान सम्मेलन में स्वास्थ्य अधिकारियों ने पखवाड़े में सहयोग देने की प्रधानों से अपील की। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की धनराशी से गांवों में डीडीटी व मच्छरनाशक दवाईयों का छिड़काव व फॉगिंग कराने के साथ ही बुखार के मरीजों की आशा व एएनएम के माध्यम से स्लाइड बनवाकर तुरंत सूचित करने को कहा। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रधान तुरंत खाता खुलवाकर धनराशी प्राप्त कर लें। विशिष्ट अतिथि रहे जनरल मैनेजर ट्रेनिंग प्रोजेक्ट लखनऊ डॉ. संजय सेन गुप्ता व कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रधानों को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। अंत में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत प्रधानों को स्वच्छता की शपथ दिलायी। सम्मेलन में सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र शर्मा, सीडीओ दिनेश कुमार, भाजपा नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह, डॉ. दिनेश खत्री, सीएमएस डॉ. रामनिवास आदि मौजूद रहे।