{"_id":"5b90274d867a557ec751735d","slug":"71536173901-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान न होने पर आंदोलन का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान न होने पर आंदोलन का ऐलान
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना भुगतान न होने पर आंदोलन का एलान
बिजनौर।
भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के बैनरतले किसानों ने समस्याओं के समाधान के लिए प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में धरना दिया।
धरनास्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष विजय सिंह सहरावत ने कहा कि सरकार किसानों के साथ ओछी हरकत कर रही है। गन्ना भुगतान किसानों का बकाया है और भुगतान उद्योगपतियों का किया जा रहा है। कहा कि किसान अपना हक पाने के लिए उद्योगपतियों व सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेगा। भुगतान जल्दी न किया गया तो मरने या मारने की स्थिति आ जाएगी। नदियों किनारे तटबंध बनाने की भी मांग की गई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ को दिया गया। ज्ञापन में गन्ना भुगतान अविलंब करने, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, बिजली की बढ़ी दर वापस लेने, गंगा किनारे तटबंध बनवाने, भागूवाला में चकबंदी प्रक्रिया बंद कराने, बिजली के जर्जर तार बदले जाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान देवराज सिंह, सूफी अल्लादिया, विनीत कुमार, राजपाल प्रधान, शिव कुमार, विकास कुमार, नरवेंद्र सिंह, नितिन कुमार, हरपाल सिंह, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।