{"_id":"5b8d847c42c79210b45114fa","slug":"71536001148-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदुर कुटी पर श्रद्धालुओं ने कान्हा को झूला झुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदुर कुटी पर श्रद्धालुओं ने कान्हा को झूला झुलाया
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदुर कुटी पर श्रद्धालुओं ने कान्हा को झूला झुलाया
बिजनौर। दारानगरगंज में महात्मा विदुर की कुटी पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने कान्हा को झूला झुलाया और भोग लगाया।
महात्मा विदुर की कुटी पर स्थानीय लोगों के साथ दूर दराज के श्रद्धालु भी सुबह से पहुंचना शुरू हो गए थे। विदुर कुटी पर भगवान श्रीकृष्ण महाभारत काल के दौरान आए थे। उन्होंने दुर्योधन के 56 भोग को त्यागकर विदुर कुटी पर बथुए का साग खाया था। पिछले कई सालों से बिजनौर समेत आसपास के इलाकों के श्रद्धालु मंदिर पर आते रहे हैं। हर साल की तरह विदुर कुटी मंदिर पर रामडोल बनाया गया था। श्रद्धालुओं ने कान्हा को झूला झुलाया व पूजा अर्चना की। शाम तक श्रद्धालु विदुर कुटी पर आते जाते रहे।