फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सिक्किम के पंचायत भवन डीएम ऑफिस जैसे दिखें

सिक्किम के पंचायत भवन डीएम ऑफिस जैसे दिखें

Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सिक्किम के पंचायत भवन डीएम ऑफिस जैसे दिखें
‘सिक्किम के पंचायत भवन डीएम ऑफिस जैसे’
विज्ञापन

नहटौर। चार दिनों के सिक्किम राज्य एक्सपोजर कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे ग्राम प्रधान का स्वागत किया गया। पूरे प्रदेश से इस कार्यक्रम में दस प्रधानों ने भाग लिया था। प्रधानों ने सिक्किम राज्य की ग्राम पंचायतों में जाकर विकास कार्यों के अलावा ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के तरीके देखे। सिक्किम राज्य में पंचायत भवन यहां के डीएम ऑफिस जैसे मिले। वहां की पंचायतें खुद के उद्योग लगाकर आय के स्रोत पैदा कर रही हैं।
सिक्किम राज्य में एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम 20 से 25 अगस्त तक चला। इसमें चार दिनों तक ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया। एक्सपोजर विजिट के उपनिदेशक परवीना चौधरी, दिनेश सिंह, डॉ. प्रीति सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक सिंह, डीपीएम वसीम अहमद, राहुल कुमार, राकेश कुमार की टीम के साथ पूरे प्रदेश के दस ग्राम प्रधान सिक्किम भ्रमण के लिए गए थे। मुरादाबाद मंडल से जिला बिजनौर के ब्लाक आकू की ग्राम पंचायत जरीफपुर पाडला के ग्राम प्रधान कपिल देव ने भाग लिया। कपिल देव के मुताबिक सिक्किम की राजधानी गंगटोक की ग्राम पंचायत समलीक माचकी में वहां की जिलाधिकारी चंद्रकला ने स्वागत किया। उसके बाद चार दिनों में ग्राम पंचायत मल्ली धारा, सांखू रंगहू, खांडू, मनीराम फल्ली धारा, समलीक मार्चक पंचायतों में घूमे। पंचायत भवन यहां के डीएम ऑफिस जैसे जगमगा रहे थे।
विज्ञापन

पंचायतों ने खुद ही बेकरी, ट्रांसपोर्ट, सर्विस स्टेशन जैसे उद्योग लगा रखे है। इनसे पंचायतों की आय तो बढ़ ही रही है। वह स्वरोजगार भी स्थापित कर रही है। सिक्किम में पंचायतों में सरकारी निधि से ज्यादा उनके उद्योगों से आय मिलती है। जिसको वह विकास कार्यों में लगाते है। सड़कों पर साफ सफाई पर विशेष ध्यान रहता है। सिक्किम की पंचायत राज निदेशक रूकी बांग्ला ने ग्राम पंचायतों के बेहतर सुधार के बारे में विस्तार से बताया। वहां आय जाति आदि सभी प्रमाणपत्र ग्राम पंचायतें जारी करती हैं। ग्राम प्रधान को दस हजार, वार्ड सदस्य को नौ हजार मानदेय भी मिलता है। ग्राम पंचायतें विकसित देशों जैसी दिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed