{"_id":"5b3e6b664f1c1b18308b4842","slug":"71530817382-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम में मरा सेना का जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्किम में मरा सेना का जवान
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिप्सी फिसलने से सिक्किम में सेना के जवान की मौत
बिजनौर। बर्फ पर जिप्सी फिसलने से सिक्किम में तैनात बिजनौर के रहने वाले सेना के एक जवान की मौत हो गई।
बिजनौर जिले के गांव फतेहपुर कला निवासी 32 वर्षीय गजेंद्र सिंह सेना में जवान था। 2007 में वह सेना में भर्ती हुआ था। वह सिक्किम में तैनात था। दो अन्य सैनिक के साथ जिप्सी से गजेेंद्र कही जा रहा था। भारी बर्फ पर जिप्सी के फिसलने से गजेंद्र समेत दो जवानों की मौत हो गई । एक को बर्फ के अंदर से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। गजेंद्र की मौत की सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मचा है। गजेंद्र अपने पीछे पत्नी के अलावा सात वर्ष की पुत्री व पांच वर्ष के पुत्र को छोड़ गया है। शुक्रवार को दिन में सिक्किम से गजेंद्र का शव गांव आने की उम्मीद है।