{"_id":"5af3403f4f1c1bed778b7808","slug":"71525891135-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगीरम्पुरी की मातमी मजलिसों पर विशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगीरम्पुरी की मातमी मजलिसों पर विशेष
Updated Thu, 10 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। शिया समुदाय की अकीदे की पाकीजा स्थली अहमदपुर सादात उर्फ जोगीरम्पुरी नजीबाबाद से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हर साल यहां पर चार रोजा मातमी मजलिस आयोजित की जाती हैं। यकीन किया जाता है कि हजरत अली घुड़सवारी दस्ते के साथ यहां पहुंचे थे। अनुयायियों ने यहां पर नजफ की तर्ज पर मौला अली की दरगाह विकसित की।
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद का गांव अहमदपुर सादात उर्फ जोगीरम्पुरी शिया समुदाय की अकीदे की स्थली कैसे बना इसके बारे में शिया विद्वान और अनुयायियों का यकीन है कि मुगल बादशाह शाहजहां के दरबार में अलाउद्दीन बुखारी वफादार दीवान थे। इनके इंतकाल के बाद इनके साहबजादे सय्यद राजू को दीवना मुकर्रर किया गया। सय्यद राजू को आलमगीर से खतरा था। उन्होंने जोगीरम्पुरी में आकर पनाह ली। दिन में वे जंगल में जाकर छिप जाया करते थे। सय्यद राजू या अली अदरिकनी वजीफा करते और मौला अली से अपनी हिफाजत के लिए रात-दिन दुआ मांगते। एक दिन देर से आंख खुलने पर सय्यद राजू को घर की मचान में ही दिन गुजारना पड़ा। संयोग से उसी दिन एक घुड़सवारी दस्ता जंगल आ पहुंचा। दस्ते का नेतृत्व कर रहे नौजवान के हाथ में अलम और चेहरे पर तेज था। बाकी घुड़सवार नकाबपोश थे। नौजवान ने एक नाबीना ब्राह्मण से सय्यद राजू के बारे में जानकारी की और उन्हें चुपचाप बुलाकर लाने को कहा। ब्राह्मण ने कहा कि उसकी आंखों में रोशनी नहीं है उन तक मैं कैसे राजू तक पहुंच सकता है। दस्ते की मुखिया ने नाबीना ब्राह्मण को पलभर के लिए आंख बंद करने का हुक्म दिया। आंख खोलते ही ब्राह्मण की आंखों में रोशनी लौट आई। खुशी से वह सय्यद राजू तक पहुंचा। उसने कहा कि जिन्हें आप रात-दिन याद करते हैं वे आपसे मिलने जंगल आए हैं। आपसे अकेले ही मिलना चाहते हैं।
सय्यद राजू दौड़ते हुए जंगल की तरफ बढ़े। उनके अनुयायी भी स्वयं को रोक न सके। सय्यद राजू जब वहां पहुंचे तो घुड़सवारी दस्ता नदारद था। घोड़े की टापों के निशान और मुंह के झाग मौजूद थे। मायूस सय्यद राजू ने निशानों को महफूज कर लिया। कुछ समय बाद ख्वाब में सय्यद राजू को दरगाह तामीर करने का हुक्म हुआ। दरगाह तामीर में पानी की कमी आई तो एक गूलर के पेड़ के नीचे से करिश्माई चश्मा फूटा, जिससे पूरी दरगाह तामीर हो गई।
विज्ञापन
समय के साथ हजरत मौला अली की याद में हर साल जोगीरम्पुुरी में चार रोजा सालाना मजलिसें याद की जाती हैं। मजलिसों में शिया विद्वान वाकयाते करबला के जिक्र के साथ हजरत मौला अली और उनके खानदान की कुर्बानियों पर नम आंखों से जिक्र किया जाता है। रंजोगम में शिया अनुयायी सीनाजनी, छुरियों और अंगारों के मातम के साथ करबला के शहीदों को नम आंखों से याद करते हैं। जोगीरम्पुरी आज शिया समाज ही नहीं विभिन्न धर्मों के अनुयायियों की अकीदत की स्थली बन चुकी है। देश और विदेश के लोग यहां पर हर साल नजराना-ए-अकीदत पेश करने पहुंचते हैं। दरगाह की जियारत कर मन्नत मांगते हैं।
नजफ की तर्ज पर किया विकास
नजीबाबाद। जोगीरम्पुरी की दरगाह नजफ की तर्ज पर विकसित की गई। प्राचीन शमसुल हसन हॉल को हाल ही के वर्षों में वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपनी सांसद निधि से भव्य रूप दिलाया। दरगाह परिसर में सड़कों का विकास और 25 आधुनिक शौचालय मुख्तार अब्बास नकवी की देन है।
गेस्ट हाउस और क्वार्टर हैं उपलब्ध
नजीबाबाद। दरगाह परिसर में शिया अनुयायियों ने अपने खर्च पर अनेक क्वार्टर बनवाएं हैं। दरगाह कमेटी के सचिव विसाल मेहदी बताते हैं वर्ष भर यह प्राइवेट क्वार्टर दरगाह कमेटी के सुपुर्द रहते हैं। दरगाह कमेटी का अपना गेस्ट हाउस और क्वार्टर हैं। जहां जायरीनों का आना-जाना लगा रहता है।
चश्मे की तासीर बरकरार
नजीबाबाद। या अली मौला अली की सदाएं आज से चार दिन तक जोगीरम्पुरी दरगाह में गूंजेंगी। मातमी मजलिसों के साथ अंजुमन मातमी जुलूस बरामद करेंगी। दरगाह निर्माण के समय फूटा चश्मा आज भी महफूज बताया जाता है। यकीन किया जाता है कि इस चश्मे का पानी बीमारों और चर्म रोगियों के लिए काफी मूफीद है।